बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र के रमेश कुमार पुत्र धर्म चांद निवासी दब्बड़ बिश्नाह ने बाड़ी ब्राह्मणा थाने में अपने बेटे के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उसका बेटा विनोद कुमार (39) बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करता है। वह 2 दिनों से लापता है। उसके बारे में रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से पता किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि वह 8 अक्तूबर को जरूरी काम बताकर छुट्टी लेकर चला गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद