आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव रंगपुर मौलानियां के मुख्य मार्ग के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला। इसकी सूचना मिलने पर बासपुर चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त गांव रंगपुर मौलानियां निवासी कमल कुमार (52) पुत्र दर्शन लाल के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मृतक सोमवार शाम को घर से निकला था। उसके बाद देर रात उसका शव मिला। इधर पुलिस ने संदिग्ध हालत में मौत को देखते हुए मंगलवार सुबह उपजिला अस्पताल से पोस्टमार्टम कराया, और धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद