अरनिया। क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले युवती घर से कुछ सामान के लिए बाजार गई थी, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंची। इस परिवार के सदस्यों ने उसे आसपास और अपने रिश्तेदारों के घर उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को परिवार के सदस्यों ने शाम अरनिया थाने में सकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद