बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में शुक्रवार को मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार तरसेम लाल पुत्र रतनलाल निवासी पलौड़ा ने अपने भाई अश्वनी कुमार के साथ बाड़ी ब्राह्मणा थाने में पुलिस को बताया कि उसका भतीजा शुभम कुमार पुत्र अश्वनी कुमार निवासी छन्नी कार्थोली को क्षेत्र के ही एक युवक लखविंदर सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी छन्नी कार्थोली ने मारपीट की। इसके चलते शुभम कुमार के पेट में चोटें आई हैं। इसके चलते उसको जीएमसी जम्मू में दाखिल किया गया है। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद