फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव चकरोई में सोमवार दोपहर को बीस वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे लगा मिला। बताया जा रहा है कि घर के सभी लोग आंगन में थे। इस बीच युवती ने कमरा बंद कर फंदा लगा लिया। परिजनों द्वारा कमरे में जब उसे लटके देख तो अचेत अवस्था में उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने धारा-174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें