मीरां साहिब। सिंबल मोड़ निवासी गुरदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने गुरचरण सिंह निवासी नानक नगर जम्मू के खिलाफ मीरां साहिब थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने एक इनोवा कार खरीदी थी, जिसका भुगतान कर दिया गया। पिछले कई दिन से उक्त व्यक्ति कार नहीं दे रहा है। लिखित में रुपये देने पर उक्त व्यक्ति रुपये देने से भी अब इनकार कर रहा है। इसके चलते मीरां साहिब थाने में गुरचरण सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है। अब वह मुझे व परिजनों को धमका रहा है। इसके चलते उसे थाना में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए एफआईआर नंबर -50 / 2020 धारा420/120 बी आईपीसी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।