आरएस पुरा। पंच सुशील कुमार ने पूर्व मंत्री के खिलाफ आरएस पुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि पंच सुशील कुमार व भाजपा के एक समर्थक के बीच मोबाइल पर चेटिंग के दौरान रविवार को हुई बहस की बात पूर्व मंत्री तक जा पहुंची। इसी को लेकर पंच सुशील कुमार ने पूर्व मंत्री के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। बाद में पंच सुशील कुमार व उनके समर्थकों ने पुलिस चौकी में पहुंच सोमवार को तोड़फोड़ की और एक बाइक को भी जला दिया। जो कि पुलिस पोस्ट पर नियुक्त एक एसपीओ की थी। आरएस पुरा पुलिस थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने बताया कि पंच व उनके समर्थकों द्वारा पुलिस पोस्ट पर की गई तोड़फोड़ को लेकर मामला दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।