बिश्नाह में शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए तस्कर पुलिस हिरासत में।
बिश्नाह। थाना प्रभारी ने कस्बे के केसी मोड़ पर एक विशेष नाकेबंदी के दौरान दो युवक को 100 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान हिम्मत राम पुत्र कालाराम गांव कोठे चोरली और दूसरे युवक की पहचान लाड़ी राम उत्तर महेंद्र पाल पुर पंजाब गुरदासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने इनको हिरासत में लेकर इन पर एक्साइज एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद