फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नवविवाहिता के पति और सास को लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के थाना अंतर्गत गांव अमीर नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पंखे से लटकी पाई गई नवविवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने उसके पति और सास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उसकी डेढ़ वर्ष पहले ही प्रेम प्रसंग के बाद शादी हुई थी। मायके वाले उसकी मौत को आत्महत्या नहीं हत्या मान रहे हैं। उनका कहना है कि उसके पति कुलदीप ने उनकी बेटी हेमा की हत्या की है, जिसमें उसका परिवार भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के गले पर मिले निशान से लग रहा है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। उन्होंने पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला है। उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कोई भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उस पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें