आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित बासपुर पुलिस ने 60 बोतल शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी मोहिंद्र सिंह की देखरेख में सीमावर्ती गांव भोजपुर में लगाए गए नाके के दौरान संदिग्ध दिख रहे एक व्यक्ति को रोक कर पूछताछ की गई तो उसके कब्जे से शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि यह शराब तस्कर था शनिवार व रविवार को लॉकडाउन में लोगों को अवैध रूप से बेचता था। उसकी पहचान अर्जुन सिंह निवासी बनौटा के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी मोहिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाके के दौरान उसे पकड़ा है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद