उप जिला अस्पताल में जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में उपचाराधीन महिला।
बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में एक महिला के जहरीला पदार्थ खाने का मामला प्रकाश में आया है। उसकी पहचान रमा देवी (28) पत्नी सुमित गांव फीदड के रूप हुई है। उसके परिवार के लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसकी बिगड़ती को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस स्टेशन मीरां साहिब होने के कारण बिश्नाह पुलिस ने इस घटना की जानकारी मीरां साहिब पुलिस स्टेशन में कर दी। संवाद