फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंगदौर की सरपंच ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के पंगदौर पंचायत की सरपंच रीना चौधरी ने नायब सरपंच और पंचों की तरफ से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इसी को लेकर शुक्रवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सभी आरोप फर्जी हैं। कुछ लोग साजिश रच रहे हैं। सरपंच ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान उम्मीदवार जो मेरे खिलाफ दो बार चुनाव हार गए वह अपनी राजनीतिक असुरक्षा और व्यक्तिगत रंजिश के कारण मुझे डेढ़ साल से धमकी दे रहे हैं। क्योंकि मैं यह चुनाव जीता था। मैं ने पंचायत के फंड का कोई दुरुपयोग नहीं किया है। सरपंच के अनुसार कि क्योंकि वे मुझे धमकी देते हैं कि वे मुझे डमी बनाएंगे, डीपीओ को सरपंच की शक्ति को नायब सरपंच को हस्तांतरित करने के लिए भी कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि पंचों ने मेरे खिलाफ रंजिश रखनी है तो मैं अपने परिवार के पास वापस दिल्ली चली जाऊंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मेरे साथ कुछ भी गलत होता है तो ये लोग जिम्मेदार होंगे। जिन्होंने मेरे खिलाफ साजिश रची है। प्रेसवार्ता में पंच कुलविंदर कौर, पूर्व पंच कमल कौर, पूर्व पंच राजिंदर कौर, बलविंदर कौर, जोगा सिंह, सुरजीत सिंह, हरनाम सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें