फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन में शामिल चार टिप्पर जब्त

विज्ञापन
अखनूर में टिप्पर जब्त
विज्ञापन
अखनूर। चौकी चौरा के एसडीएम चंद किशोर शर्मा के साथ पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से खनन रेत, बजरी ले जाते चार टिप्पर जब्त किए हैं। चौकी चौरा के स्थानीय नालों से कुछ माह से अवैध रूप से बजरी, रेत के अवैध खनन से क्षेत्र की परिस्थिति और पर्यावरण को नुकसान हुआ है। इसमें पानी की मेज में कमी और जलीय जीवन की हानि भी शामिल है। अवैध खनन और तेजी से कार्य करने पर प्रशासन द्वारा कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। सनद रहे कि दो माह में रेत और बजरी के अवैध निकासी के लिए जियोलॉजी और खनन विभाग द्वारा दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया गया, और कानूनी कार्रवाई की गई। एसडीएम ने बताया क्षेत्र में खनन पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से रेत बजरी ले जाने पर कार्रवाई की गई है। आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें