मीरां साहिब। प्रेम नगर मीरां साहब से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने पुणे से एक युवक के साथ हिरासत में लिया। किशोरी अपनी मासी के यहां गाड़ीगढ़ में हुई थी। 14 जुलाई को वह लापता हो गई। परिजनों ने लड़की की तलाश की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गाड़ीगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह की देखरेख में एक टीम का गठन कर विभिन्न राज्यों में इसकी तलाश की गई। इस दौरान पुलिस को को उसके पुणे में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां से उसे एक युवक के साथ बरामद कर लिया। युवक की पहचान अयान खान निवासी बफलियाज पुंछ के तौर पर की हुई। इस संबंध में एफआईआर 143/20 धारा 363 आईपीसी सतवारी थाने में दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद