फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में शुक्रवार देर शाम को क्षेत्र में एक व्यक्ति पर दूसरे व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह निवासी रामबन यहां एक फैक्ट्री में ठेकेदारी करता है। उसका इलाके के ही फरीद अहमद के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर तनाव चल रहा था। इसको लेकर शुक्रवार शाम को अर्जुन सिंह ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। फरीद जख्मी हो गया। एकत्रित हुई भीड़ ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जीएमसी जम्मू पहुंचाया और वहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें