मीरां साहिब। गांव फिंदड़ की एक महिला ने मीरां साहिब थाने में छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में लंबा राम, डिंपल कुमार व गीता देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस की दी शिकायत में महिला चंपा देवी ने बताया इन तीन लोगों ने उसे अपशब्द कहने के साथ अश्लील फब्तियां की हैं। उसे परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने एफआईआर 119/2020 धारा 294/509 / आइपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद