फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नाईबाला से लापता व्यक्ति का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव नाईबाला में लापता एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में खड्ड से बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर के मौत के कराण की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को गांव नाईबाला क्षेत्र के वीरान खड्ड में लोगों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़े देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव की पहचान नेक राम निवासी नाईबाला के रूप में हुई। नेक राम कुछ दिन से लापता था। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि पूरे मामले की जांच की जाए। मृतक नेकराम हत्या के आरोप में कुछ माह पहले ही जेल से छूटा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मौत के कराणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें