नौशेरा। गांव थाती में एक श्रमिक का शव पंखे से लटका मिला है। उसकी पहचान मामाजी पटेल (45) निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। यहां थाती (राजल) में किराए के मकान में रहता था। सोमवार को परिवार के लोगों ने उसे पंखे से लटकते देख पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद