बिश्नाह में पकड़ा गया ग्रेफ विभाग का सरिया।
बिश्नाह। पुलिस ने ग्रेफ विभाग का 40 क्विंटल सरिया बरामद किया है। यह सरिया विभाग से चोरी करके लाया गया है। यह सरिया भी नाले के निर्माण में लगाए जाने के लिए लाया गया था। पुलिस ने यह सरिया तीन दिन पहले खैरी गांव में नाले के निर्माण में उपयोग होने वाले ग्रेफ के सीमेंट की कालाबाजारी के आरोप में पकड़े गए विभाग के टिप्पर चालक से की गई पूछताछ के बाद पकड़ा गया है। पुलिस इस मामले में ग्रेफ विभाग के उच्च अधिकारियों मान रही है। क्योंकि विभाग का टिप्पर चालक इतनी बड़ी चोरी को अकेले अंजाम नहीं दे सकता। पुलिस इस मामले में टिप्पर चालक और सीमेंट और सरिया खरीदार से कड़ी पूछताछ कर रही है। जल्द ही इसमें कई और नामों का खुलासा हो सकता है। संवाद