अखनूर। कस्बे के स्टील ब्रिज के पास के इलाके की 23 साल की महिला पैदल ही अखनूर की तरफ से आ रही थी। जब वह ब्रिज के मध्य पहुंची तो अचानक वह वाहन लेन की ओर जाने की कोशिश करने लगी। पैदल चलने वालों ने उसे रोक लिया। नाके पर तैनात नफ़री ने असामान्य व्यवहार किया और आत्महत्या के प्रयास की आशंका जताते हुए एसएचओ घरोटा, इंस्पेक्टर राजेश शर्मा जो पीएसआई अविनाश, रोहित के साथ नाका पर मौजूद थे। उस पर काबू पा लिया। एसडीपीओ अजय शर्मा ने बाद में महिला से साथ बातचीत पर पता चला कि वह पारिवारिक मुद्दों के कारण जीवन से परेशान थी। उसे पुलिस स्टेशन घरोटा में रखा। परिवार को सौंपने से पहले उसकी काउंसिलिंग की जाएगी। इस तरह पुलिस ने एक अमूल्य मानव जीवन बचाया है।