आरएस पुरा। गांव नड़ी में मीरां साहिब पुलिस ने नाके के दौरान बुधवार सायं करीब तीन बजे दो लोगों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान
परमजीत सिंह गांव जसौर और कृष्ण सिंह कोटली अर्जुन सिंह आरएस पुरा ने के रूप में हुई। वह एक मारुति कार नंबर जेके 02 एएस 2068 में सवार थे। जब पुलिस ने उन्हें रोका गया तो वे नशे की हालत में थे। आरोप है कि पुलिस के साथ पूछताछ के दौरान उन्होंने दुर्व्यवहार किया और बिना मास्क के डीएम के आदेश का उल्लंघन किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर नंबर 45/2020 / धारा 353, 510, 269, 188 आईपीसी में दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद