साबा। जिले के चक मंगा रकवाल क्षेत्र में भार्गवा कॉलेज के निकट एक चाय की दुकान में छापा मार कर शराब पीने और पिलाने के आरोप में दुकानदार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक सिडको क्षेत्र के साथ सटे भार्गवा कॉलेज के समक्ष पुलिस ने रविवार देर शाम छापा मारा व पाया कि वहां पर दुकानदार द्वारा दो लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस ने दुकानदार व दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान उमेश दास निवासी दिल्ली, मोहनलाल निवासी खोडाना, हरियाणा जो मौजूदा समय में सिडको ट्रांसपोर्ट कंपनी में आए थे। तीसरे आरोपी की पहचान दुकानदार गौरव शर्मा, गोपू निवासी वार्ड-6 सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद