बिश्नाह। थाने में 26 वर्षीय महिला के पति ने उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया है। पवन कुमार पुत्र रतनलाल गांव पसगाल ने पुलिस को बताया कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी सपना देवी सात मार्च को खरीदारी करने के लिए बाजार आई थी। परंतु घर वापस नहीं लौटी, जिसके बाद हमने उसे हर रिश्तेदार के यहां ढूंढा, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद