बिश्नाह। गांव लस बाड़ा निवासी एक महिला किरण बाला पत्नी सुभाष लाल ने गांव के ही तीन भाइयों पर मारपीट, छेड़खानी और गाली गलौज का केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि गांव के गारा राम, धर्मेंद्र कुमार, काका राम पुत्र मदनलाल ने उसके साथ मारपीट, गाली गलौच और छेड़खानी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद