फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों ने तेजधार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। थाना क्षेत्र के गांव चोरली में बुधवार को नशे में धुत तीन युवकों ने गांव निवासी युवक पवन कुमार पर उस समय तेजधार हथियार से हमला बोल दिया जब उसने उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिलाने से मना कर दिया। पवन कुमार को घायल अवस्था में उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पवन कुमार की पत्नी सोनिया देवी ने थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी। सोनिया ने पुलिस को बताया कि उन्हीं के गांव का एक युवक सुरजीत सिंह पुत्र सागर सिंह और उसने दो साथियों के साथ एक साथी मुरली निवासी हर्षा दब्बड़ और रंजीत उर्फ लाडी पुत्र उत्तम सिंह निवासी गांव चोरली ने उसके पति के साथ मारपीट की और तेजधार हथियार से हमला बोला। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें