ज्यौड़ियां। खौड़ थाने क्षेत्र के पलांवाला मार्ग पर गांव मट्टू पुली के पास रविवार की सुबह करीब आठ बजे स्विफ्ट कार में आए अज्ञात लोगों ने एक मोटरसाइकिल चालक को पीटना शुरू कर दिया। मोटरसाइकिल चालक राकेश कुमार उर्फ काला निवासी खौड़ कैंप पुत्र मैगांराम गंभीर रूप से घायल हो गया। राकेश को स्थानीय लोगों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देकर डाक्टरों ने जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया। जीएमसी के डाक्टरों के मुताबिक राकेश कुमार की आंख पर गहरी चोट लगने से रोशनी जाने का खतरा है। वहीं इस विषय में राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि वह चक मलाल की तरफ से खौड़ की तरफ आ रहा था। इस बीच उसके साथ मारपीट की गई। उसने बताया कि पीटने वाले सभी अज्ञात हैं। खौड़ पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद