विजयपुर। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाया। इस दौरान दिल्ली नंबर की एक कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से दो वायरलेेस सेट और एक एलईडी मिली। पुलिस कार सवार लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि कार सवारों की पहचान जाहिद और मनवर हुसैन निवासी बडगाम श्रीनगर के रूप में हुई है। कार सहित दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। दोनों दिल्ली से जम्मू जा रहे थे। संवाद