बाड़ी ब्राह्मणा। ट्रांजिट कैंप के सामान वार्ड-12 बाड़ी ब्राह्मणा में एक युवक का शव फंदे से लटका अपने ही घर में मिला। जानकारी के अनुसार विवेक मीनिया पुत्र सेवाराम रविवार की सुबह जब देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार वालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उन्हें कुछ संदेह हुआ। इस दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो वह फंदे से लटका था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया, और युवक को उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद