सुंदरबनी। नगर के साथ लगते सौदरा नाले के पास से अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। नगर से तीन किलोमीटर दूर सौदरा नाले पर बने नए पुल के नीचे कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना सुंदरबनी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से शव को पहचान के लिए राजोरी जिला अस्पताल भेज दिया। ब्यूरो