बाड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र के वार्ड-7 में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मेला राम पुत्र जगन्नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर में शुक्रवार को चोरी हो गई है। उसने बताया कि उसका परिवार किसी शादी समारोह में गया था और उसकी बेटी स्कूल से वापस घर पहुंची तो घर में सारा सामान बिखरा हुआ पाया और देखा कि सोने के जेवरात और 50000 रुपये गायब है। उसने तुरंत घरवालों को फोन पर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो