अरनिया। सीमावर्ती गांव तरेवा में घूम रही एक महिला ने बीएसएफ ने हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान अनीता उर्फ रितु (22) पत्नी राजनंद निवासी पवारी, जिला छटिया, मधुबनी बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार की रात करीब 9.30 बजे सीमा प्रहरियों को सूचना मिली कि तरेवा क्षेत्र पीर बाबा के पास एक महिला को संदिग्ध परिसिति में घूमते हुए देखा गया है। इस पर विक्रम पोस्ट पर तैनात सीमा प्रहरियों ने मौके पर पहुंच कर उसे हिरासत में ले लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं बीएसएफ और पुलिस की छानबीन के बाद उसे जिला जम्मू जेल भेज दिया गया।