फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाईं के दीनानगर में युवती की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। दोमाना पुलिस थाने के अंतर्गत बरनाई के दीनानगर में 18 वर्षीय युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। नेहा निवासी बरनाईं ने दोमाना पुलिस को शिकायत दी कि बीते शनिवार स्थानीय युवक बाइक लेकर उनके घर आया और उसकी छोटी बहन प्रिया के साथ मारपीट की। जब छोटा भाई और वह बीच बचाव में आए तो आरोपी ने उनको कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि युवक बहन की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की। युवक को हिरासत लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्यारोपी की पहचान साहिल पुत्र सेवा राम निवासी गुढ़ा के रूप में हुई है। एसडीपीओ दोमाना कौशीन कौल के अनुसार दोनों में प्रेम प्रसंग था। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उस पर हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है। मृतका की मां का पहले ही देहांत हो चुका है और पिता मजदूरी करते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें