फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी का बेसबुक अकाउंट क्लोन, शातिर ने प्रोफाइल भी लॉक की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। फेसबुक अकाउंट का क्लोन करके पैसे ऐंठने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस भी इससे सुरक्षित नहीं। बुधवार को शहर के एसपी साउथ दीपक ढिगरा के फेसबुक अकाउंट को क्लोन किया गया। उनके जानने वालों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। जैसे ही यह सिलसिला शुरू हुआ तो एसपी के जानने वालों के फोन आना शुरू हो गए। एसपी ने अपनी रियल फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट अपलोड करके इसकी जानकारी दी। क्लोन करने वाले ने आईडी की प्रोफाइल तक को लॉक कर दिया। यह पहला मामला नहीं कि पुलिस अफसर का अकाउंट क्लोन किया गया हो। कश्मीर के आईजी विजय कुमार तक इसके शिकार हो चुके हैं, जिसकी उन्होंने पुलिस में एफआईआर भी कराई है। प्रदेश के कई बड़े नेताओं, पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों के फेसबुक अकाउंट क्लोन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें