फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी पूर्व मंत्री के बेटे को कश्मीर में दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। दोमाना पुलिस ने छह साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को कश्मीर के गांव नोपोर से गिरफ्तार किया। आरोपी पर 26 अप्रैल, 2015 में दोमाना पुलिस थाने में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। एसडीपीओ दोमाना कौशीन कौल ने बताया कि उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिया टीम का गठन कर कश्मीर में दबिश दी और उसे उसके घर नोपोरा से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी एक पूर्व मंत्री का बेटा है। आरोपी की पहचान आबिद गनी पुत्र अब्दुल गनी निवासी नोपोरा जिला सोपोर (कश्मीर) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ इससे पहले भी बंगलुरू में दुष्कर्म के कई मामले दर्ज हैं और वह दो साल की जेल भी काट चुका है। पुलिस ने दूसरे दिन भी आरोपी से पूछताछ जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें