फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से भागा अपहरण का आरोपी, सब इंस्पेक्टर समेत 4 कर्मी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के बख्शी नगर पुलिस थाने से बुधवार को एक आरोपी फरार हो गया। इस लापरवाही के लिए उच्चाधिकारियों ने थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए शहर के कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन देर रात तक वह पकड़ में नहीं आया। जानकारी के अनुसार रेशमघर के रहने वाले मुकुल कलोत्रा को पांच दिन पहले एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बुधवार को किसी स्थान पर उसे पड़ताल के लिए ले जाया गया। जब दोबारा उसे पुलिस थाने में लाया गया तो वह पुलिस को गच्चा देकर दीवार फांद फरार हो गया। पुलिस उच्चाधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच के आदेश दिए हैं। डीएसपी राहुल नागरा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें