फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत व्यक्ति ने कार से 42 हजार चोरी होने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बस स्टैंड के पास नशे में धुत व्यक्ति ने शनिवार रात को अपनी कार से 42 हजार रुपये चोरी होने का आरोप लगाते हुए बवाल खड़ा कर दिया। उसके अनुसार रात को वह बस स्टैंड में कोल्डड्रिंक खरीदने आया था, जहां उसके पैसे चोरी हो गए। उसने बस स्टैंड पुलिस थाने में पहुंचकर मुंशी के पास शिकायत दी। पुलिस अधिकारी ने सुबह आने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। जांच में पाया गया कि व्यक्ति ने शराब पी रखी थी। जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बयान बदलते हुए पैसे नहीं मोबाइल चोरी होने की बात कही। बस स्टैंड थाने के प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि इन दिनों रात को कर्फ्यू है। ऐसे में अधिकांश दुकानें बंद रहती हैं। सर्दी में व्यक्ति ने ठंडा पेयजल खरीदने की बात कही। हालांकि पुलिस ने मोबाइल चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त व्यक्ति बख्शी नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें