फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां मुठभेड़ में अंधेरे की आड़ में भाग निकले आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरिपोरा इमाम साहिब इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को सफलता नहीं मिली है। आतंकी इस मुठभेड़ में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई, लेकिन अंधेरे की आड़ में आतंकी चकमा देकर भाग निकले। दहशतगर्दों की तलाश में अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें