फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान में लगाई सेंध, दो जगह चोरी का प्रयास विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चोरों ने पक्का डंगा पुलिस स्टेशन अंतर्गत रिहाढ़ी इलाके में एक ही रात तीन जगहों पर चोरियों का प्रयास किया। इसमें एक दुकान में सेंध लगाने में चोर कामयाब हो गए, जबकि एक मंदिर और दवाइयों की दुकान में चोरी का प्रयास विफल रहा। जानकारी के अनुसार वीरवार की रात दुकानदार दुकानों को बंद करके घर चले गए। शुक्रवार सुबह राजेंद्र गुप्ता ने देखा कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा कि गल्ले में से 45 हजार रुपये चोरी हुए थे। इसके अलावा रिहाढ़ी में ही एक दवाइयों की दुकान तथा मंदिर में चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के जरूरी सबूत जुुटाए। सूत्रों की मानें तो चोरों की पहचान सीसीटीवी की मदद से कर ली गई है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें