फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइब्रेरी में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के हर की पौड़ी स्थित एक निजी लाइब्रेरी में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका छात्र का शव मिला है। उसकी पहचान रियासी जिले तुल्ली निवासी मनप्रीत सिंह (20) के रूप में हुई है। वह द्वितीय वर्ष का छात्र था। शव के पास से एक सूसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि मौत के लिए वह स्वयं जिम्मेदार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया है। वहीं, 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह यहां किराये पर रहता था और एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई भी करता था। हर की पौड़ी क्षेत्र में एक छोटी सी निजी लाइब्रेरी है। इसकी चाबी भी उसी के पास रहती थी। रविवार वह पढ़ाई करने के बाद कमरे में वापस नहीं गया। सोमवार को जब लाइब्रेरी में अन्य छात्र और संचालक वहां पहुंचे तो उन्होंने उसे एक कमरे में फंदे पर लटका पाया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौका से पुलिस को एक सूसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा गया है कि वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें