फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट यार्ड में चोरी, तीन खोखों से उड़ाया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नरवाल के ट्रांसपोर्ट यार्ड में चोरों ने तीन खोखों को निशाना बनाते हुए करीब एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है। यह वारदात पुलिस पोस्ट से मात्र सौ मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई है। चोर टायर ट्यूब, तांबा, कलपुर्जे और बैल्डिंग उपकरण साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

चोरी की जानकारी खोखा मालिकों को शनिवार सुबह मिली जब वह उन्हें खोलने आए। गौर रहे कि यहां पर पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है। दुकानदारों के अनुसार चोरों ने खोखों और खुले में रखे बख्शों के ताले तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया है। तीनों खोखों से करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक पुलिस चारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। चौकी प्रभारी आंचल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि सामान अस्थायी खोखों में रखा गया था। फिलहाल छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें