जम्मू। सतवारी पुलिस ने एमएच रोड बेलीचराना से एक व्यक्ति को 30 ग्राम चिट्टा और 75250 रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार निवासी वार्ड दो भौर कैंप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस एमएच रोड बेलीचराना में गश्त पर थी। इस दौरान वहां से जा रहे उक्त व्यक्ति को संदेह होने पर रोका और तलाशी लेने पर 30 ग्राम चिट्टा और 75250 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह कार्रवाई एसडीपीओ के निर्देश पर हुई है।