फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 ग्राम हेरोइन के साथ पांच काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गांधीनगर पुलिस ने 35 ग्राम हेरोइन के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एचएचओ गांधीनगर पंकज शर्मा के नेतृत्व में लगाए गए नाके पर वाहन (जेके21बी-2666) से 18 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान निखिल निवासी गुढ़ा सलाथिया सांबा, आरिफ हुसैन निवासी बेलीचराना और मोहेंद्र लाल निवासी मीरां साहिब जम्मू के रूप में हुई है। एक अन्य नाके पर रेलवे स्टेशन से शिवाजी चौक की तरफ आ रही बाइक (जेके02एटी-2431) सवार दो लोगों से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी छन्नी राम और नरेंद्र सिंह निवासी वार्ड 10 जवाहर नगर राजोरी के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में बख्शी नगर जम्मू में रहता है। पुलिस ने मामले दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें