जम्मू। झज्जर कोटली पुलिस ने तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 30 मवेशियों को मुक्त करवाया है। अनुमति प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान वसीर अहमद निवासी आरएस पुरा और बाग अली निवासी विजयपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान 30 मवेशियों को पैदल श्रीनगर की ओर ले जा रहे दो लोगों को रोका और दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। लेकिन वह अनुमति प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाए। पुलिस मवेशियों को मुक्त करवा कर दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।