जम्मू। नगरोटा पुलिस ने हेरोइन की तस्करी के आरोप में तीन युवाओं को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने सिद्दड़ा के पास नाका लगाया था। इस दौरान बाइक (जेके02बीए 6203) पर जा रहे तीन युवकों को पूछताछ के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान फयाज हुसैन निवासी रगूड़ा, अंकित कौल निवासी जगती और संजय पंडित निवासी नगरोटा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।