जम्मू। शहर के प्रेम नगर में चोरों ने सूने घर में सेंध लगा आभूषणों एवं नकदी पर हाथ साफ किया है। इस संबंध में सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। सुरैया नामक महिला ने दर्ज करवाई शिकयत में बताया कि वह बेटी के साथ किसी काम के लिए घर से बाहर गई थी। जब लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं, जांच करने पर आभूषण और नकदी गायब मिली। पुलिस ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है।