दोमाना। चिनौर चौकी पुलिस ने एक व्यक्ति से 105 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान प्यार सिंह निवासी ठठर, बन तालाब के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एएसआई अमित रोशन के नेतृत्व में एक टीम ने मंगलवार को ठठर बन तालाब के पास नाका लगाया था। इस दौरान संदेह होने पर एक व्यक्ति को रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया और तलाशी लेने पर 105 ग्राम चरस बरामद हुई। एसडीपीओ दोमाना सुनील सिंह और पुलिस थाना प्रभारी महेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।