दोमाना। कानाचक पुलिस और जिला विशेष शाखा टीम ने एक नशा तस्कर को गांजे के साथ पकड़ा। मामले में जांच शुरू कर दी है।
जिला विशेष शाखा टीम मिश्रीवाला के पास शक के आधार पर जांच की। इस दौरान तीन किलो 215 ग्राम गांजा मिला।
नाका एसडीपीओ सुनील सिंह और थाना प्रभारी कुनाल सिंह जमवाल की देखरेख में लगाया गया था। आरोपी की पहचान शंकर लाल चंद्रा निवासी नौगांव छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। वह मिश्रीवाला में रहता है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद