जम्मू। अखनूर के बडगाल वन क्षेत्र में तस्करी करके ले जाई जा रही प्रतिबंधित खैर की 12.15 क्विंटल लकड़ी को वन विभाग की टीम ने जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान पुख्ता सूचना पर टीम ने नाका लगाया था। तभी वहां से निकल रहे वाहन (जेके02एआर-1612) से खैर की लकड़ी बरामद की गई। वाहन को जब्त करने के साथ ही चालक के कार्रवाई की जा रही है। वन क्षेत्र में खासतौर पर मध्य रात्रि के दौरान प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी की जा रही है, जिसे देखते हुए वन विभाग की टीम ने रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। डीएफओ जम्मू अनूप साहनी के अनुसार लकड़ी की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को अधिक सतर्क रहने को कहा गया है।