दोमाना। दोमाना पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अजय कुमार निवासी संग्रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार दोमाना पुलिस थाना के एएसआई अनवर हुसैन के नेतृव में एक टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से चरस की 15 छल्लियां बरामद हुईं। यह नाका एसडीपीओ सुनील सिंह और थाना प्रभारी महेश शर्मा की देखरेख में लगाया गया था।