जम्मू। बस स्टैंड पुलिस ने 14.2 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जलील बब्बर निवासी रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर केसी क्रॉसिंग के पास नाका लगाया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे व्यक्ति को रोका और तलाशी लेने पर 14.2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जांच में सामने आया है कि आरोपी स्थानीय युवाओं को नशा सप्लाई करता था। इस बारे में लंबे समय से सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।